Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » देश » बुलेट, तमंचा और पुरानी रंजिश: मंगलौर पुलिस ने किया मुंडलाना फायरिंग केस का पर्दाफाश।

बुलेट, तमंचा और पुरानी रंजिश: मंगलौर पुलिस ने किया मुंडलाना फायरिंग केस का पर्दाफाश।

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

सावधान! अपराध किया तो खैर नहीं: मंगलौर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचाए गोलीकांड के आरोपी।

मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मुंडलाना गोलीकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस मामले में पति-पत्नी और जेठ को किया गिरफ्तार किया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में दहशत फैलाने वालों पर लगातार कड़ा प्रहार कर रही है।

ग़ौरतलब हैं कि हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए मुंडलाना गांव में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा किया है। एसएसपी हरिद्वार के कड़े निर्देशों के बाद सक्रिय हुई मंगलौर पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और भाई (जेठ) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। बताया गया है कि
ग्राम मुंडलाना निवासी सतीश कुमार ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने उनके घर पर सरेआम फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपियों द्वारा पहले भी लूट जैसे गंभीर अपराध के मामलों में जेल जा चुके हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मंगलौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घेराबंदी करते हुए 6 जनवरी 2026 को तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
पुलिस ने मुजफ्फरनगर (UP) निवासी निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
* हर्ष उर्फ बिगड़ा पुत्र बबलू (मुख्य आरोपी)
* विशाल पुत्र बबलू (आरोपी का भाई/जेठ)
* महिला (हर्ष उर्फ बिगड़ा की पत्नी)
बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया है:
* 03 अवैध तमंचे (प्रत्येक आरोपी से एक-एक)
* 03 जिंदा कारतूस
* घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल
> “अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना हमारी प्राथमिकता है। मुंडलाना जैसी घटनाओं से जनता में असुरक्षा का भाव आता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस प्रशासन
>
सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम):
इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, उप निरीक्षक राकेश डिमरी, वीरपाल सिंह, नीलम, हेड कांस्टेबल माजिद खान और कांस्टेबल सुधीर व अरविंद की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Comment