Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर (हरिद्वार)। उत्तराखंड की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ग्राम नगला कोयल में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने न केवल शातिर चोर को दबोचा, बल्कि उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान भी शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला कोयल निवासी दिलशाद ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया,तथा चोरों ने घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया ​तहरीर मिलते ही मंगलौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। ​पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी सादिक पुत्र दिलशाद (निवासी ग्राम नगला कोयल) को गिरफ्तार कर लिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षण अमरजीत सिंह ने बताया हैं ​पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया है! उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी दिलशाद से एक सोने की बाली, गोल्ड प्लेटेड हार, मंगलसूत्र, झुमके और अंगूठियां ​चांदी की एक जोड़ी पाजेब और बिछुए साथ ही 2,530 रुपये नकद एक कट्टे में लगभग 15 किलो गेहूं और अन्य सामग्री बरामद की हैं! पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है!

​इस त्वरित खुलासे में उप-निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज (चौकी प्रभारी नारसन), कांस्टेबल पंकज कुमार, देश दीपक बाली और सुधीर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्राधिकारी मंगलौर द्वारा टीम के प्रयासों की सराहना की गई है।

Leave a Comment