Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » विदेश » सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा

सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र अंतर्गत गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। युवती अपनी शादी में सौतेली मां को बाधा मान रही थी, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपितों से हत्या में प्रयुक्त हथियार,वह कार को बरामद कर लिया है! पुलिस ने आरोपितों को लिखा पढ़ी के बाद चालान कर न्यायलय में पेश किया है!

जानकारी के अनुसार मंगलवार को मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर गंगनहर किनारे एक 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था! मंगलौर कोतवाल भगवान सिंह मेहर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे थे! पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही गंभीरता से मामले की गुत्थी सुलझाने में लग गई थी! सीओ मंगलौर के नेतृत्व में गठित मंगलौर इंस्पेक्टर भगवान मेहर और एसएसआई सुखपाल मान की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों 24 घंटों के अंदर दबोच लिया।

आपको बता दें कि मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर गंगनहर किनारे एक 40 वर्षीय महिला सरिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली मंगलौर में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका सरिता सौतेली पुत्री उन्नति का दूल्हेड़ा (मेरठ) निवासी आकाश चौहान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सरिता लगातार इस संबंध का विरोध कर रही थी। शादी में अड़चन बनती देख उन्नति ने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उन्नति और उसके प्रेमी ने ​योजना के तहत दोनों आरोपितों ने सरिता को बुढ़ाना से ब्रेजा कार (UP14EZ-5346) में बैठाकर हरिद्वार दर्शन के बहाने ले गए। रास्ते में सुनसान जगह देखकर दोनों ने महिला को पकड़ा और चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को मंगलौर नहर पुल के पास गंगनहर में फेंक दिया, लेकिन शव किनारे पर ही अटक गया।

मंगलौर कोतवाली पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त के परिजनों को सूचित किया गया था! मंगलौर पहुंचे मृतका के पति द्वारा कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कर इंसाफ की गुहार लगाई थी! पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई । पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि आरोपी युवती उन्नति पुत्री अरविंद (निवासी: ग्राम ओली माजरा, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर) अपने प्रेम संबंध में सौतेली मां को बाधा मानती थी। इसी रंजिश में उसने अपने प्रेमी आकाश चौहान पुत्र रविंद्र (निवासी: दूल्हेड़ा, पल्लवपुरम, मेरठ)  के साथ मिलकर कार में धारदार हथियार से हत्या की और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार और आला-ए-कत्ल (चाकू) बरामद कर लिया गया है।”

— शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात.

सराहनीय पुलिस टीम:

मामले का त्वरित खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर, उपनिरीक्षक सुखपाल मान, जगमोहन रमोला, अशोक सिवाल और महिला आरक्षी अजू शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

Leave a Comment