Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन

रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढंडेरा क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैला दी। 4 से 5 राउंड हुई अंधाधुंध फायरिंग में कैन्टीन संचालक 26 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के भेज दिया है! पुलिस हमलावर बदमाशों के धरपकड़ के प्रयास में जुट गई हैं! ख़बर लिखे जाने तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं! पुलिस हर पहलू पर जांच कर साक्ष्य जुटा रहीं है!

जानकारी के अनुसार रुड़की थाना क्षेत्र के ढंडेरा में  5 राउंड गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे ढंडेरा क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। फायरिंग दो युवकों को निशाना बनाकर की गई थी! अमन नाम के युवक जो शराब के ठेके पर कैन्टीन संचालित करता था! बताया गया हैं कि फायरिंग में अमन नाम के युवक की मौके पर हो मौत हो गई! जबकि स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे घायल युवक प्रशांत को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया।

​सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर हमलावर बदमाशों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया! पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने के मार्ग का पता लगाया जा सके। हत्या की इस वारदात की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस रंजिश समेत अन्य सभी संभावित कोणों से मामले की गहन जांच कर रही है।

​ढंडेरा क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment