Latest News
गोकशी के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 240 किलो गोमांस व औजारों के साथ दो दबोचे, तीन फरार ​ग्राम गढ़ी में पुलिस और गढ़वाल मंडल गौवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई ​मौके से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, छुरियां व कुल्हाड़ियां बरामद लंढौरा में गोकशी करते आरोपी गिरफ्तार, 260 किलो गोमांस व औजार बरामद ​‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Home » उत्तराखंड » लंढौरा में गोकशी करते आरोपी गिरफ्तार, 260 किलो गोमांस व औजार बरामद ​‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लंढौरा में गोकशी करते आरोपी गिरफ्तार, 260 किलो गोमांस व औजार बरामद ​‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने क्षेत्र में गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 260 किलोग्राम गोमांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायलय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।   

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मंगलौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कस्बा लंढौरा क्षेत्र में अवैध रूप से गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर तुरंत दबिश दी गई। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से एक आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा।

प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया कि ​पकड़े गए आरोपी की पहचान सईद पुत्र अकबर, निवासी ग्राम मातावाला हसनपुर (लंढौरा) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से करीब 260 किलो गोमांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले कुल्हाड़ी, छुरी व अन्य औजार बरामद हुए।   

​आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा हैं! इसी क्रम में मंगलौर पुलिस भी लगातर मंगलौर क्षेत्र में हो रहीं गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु प्रयासरत है! पिछले माह का रिकॉर्ड देखा जाए तो मंगलौर कोतवाली पुलिस गोकशी वह गोकशी करने वालों के विरुद्ध कड़ी वह सतर्कता पूर्वक कार्रवाई की हैं! जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल रघुवीर और कांस्टेबल नितेश शामिल रहे।

Leave a Comment