Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » देश » मंगलौर के खेड़ा जट गांव में बाइक की रफ़्तार को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चली गोलियां, महिला घायल

मंगलौर के खेड़ा जट गांव में बाइक की रफ़्तार को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चली गोलियां, महिला घायल

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा जट गांव में मंगलवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक तेज चलाने के मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। दो युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते भारी गोलीबारी में बदल गई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग डर के मारे अपने घरों में कैद हो गए।

विवाद से दहला गांव: 8-10 राउंड हुई फायरिंग

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद बाइक की गति को लेकर शुरू हुआ था। आवेश में आकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हथियार तान दिए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दोनों ओर से करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा और गांव में अफरा-तफरी मच गई।

राह चलती महिला हुई शिकार

इस खूनी संघर्ष के बीच अपने घर के पास मौजूद एक महिला, अलका, छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद उपद्रवी वहां से फरार हो गए।

“विवाद के दौरान चली गोली के छर्रे लगने से एक महिला घायल हुई है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।”

<कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह

पुलिस की कार्रवाई तेज

वर्तमान में गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment