Latest News
गोकशी के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 240 किलो गोमांस व औजारों के साथ दो दबोचे, तीन फरार ​ग्राम गढ़ी में पुलिस और गढ़वाल मंडल गौवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई ​मौके से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, छुरियां व कुल्हाड़ियां बरामद लंढौरा में गोकशी करते आरोपी गिरफ्तार, 260 किलो गोमांस व औजार बरामद ​‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Home » उत्तराखंड » ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में

ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

हरिद्वार। जिले में गौकशी के अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने देहात क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाकर पूर्व में गौकशी के धंधे में लिप्त रहे 16 आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

हरिद्वार जनपद के पथरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विशेष रूप से उन अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए चलाया गया था जो पूर्व में भी गौकशी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इन सभी 16 आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की है। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को सख्त चेतावनी भी दी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि यदि भविष्य में इनमें से किसी भी व्यक्ति की गौकशी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाई गई, तो उनके खिलाफ ‘गुंडा एक्ट’ और ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत अत्यंत कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी अवैध संपत्तियों को भी चिह्नित किया जाएगा।

एसएसपी नवनीत सिंह ने इस संबंध में कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हरिद्वार जिले में अपराध और विशेष रूप से गौकशी जैसे संवेदनशील अपराधों में शामिल तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस जिले को अपराध मुक्त बनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रखेगी।

 

Leave a Comment