Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर

मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in |

मंगलौर (हरिद्वार) जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में मंगलौर पुलिस ने नारसन बॉर्डर के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गो-तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध वाहन से 04 गोवंश बरामद किए हैं।

​मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज की टीम को मोहम्मदपुर झाल नहर पटरी के पास एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप दिखाई दी। पुलिस को देखते ही तस्करों ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने करीब 100 मीटर तक पीछा कर वाहन को दबोच लिया।

​जब पुलिस ने पकड़े गए वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 04 जीवित गोवंश (गायें) बेहद क्रूरतापूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरी गई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन गोवंश को उत्तर प्रदेश के बागपत (जोहड़ी गांव) से लाए थे और उत्तराखंड में खपाने की फिराक में थे! कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि पुलिस लगातर गो तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहीं है,इसी कर्म में मंगलौर कोतवाली की नारसन चोकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मौके से दो दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है,

आबिद पुत्र नसीम (निवासी: ग्राम जोहड़ी, जिला बागपत, उ.प्र.)

​सोनू शर्मा (निवासी: ग्राम जोहड़ी, जिला बागपत, उ.प्र.)

​इस सफल कार्रवाई में नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल पंकज कुमार, देश दीपक बाली और सुधीर कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई ke बाद न्यायालय में पेश किया है।

​ब्यूरो रिपोर्ट: news1uttrakhand.in

उत्तराखंड की हर खबर, सबसे सटीक और सबसे तेज़।

Leave a Comment