Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » देहरादून में ‘कप्तान’ का हंटर: ऋषिकेश में जुए के खेल ने छीनी 12 पुलिसकर्मियों की वर्दी, चौकी इंचार्ज समेत पूरा स्टाफ निलंबित!

देहरादून में ‘कप्तान’ का हंटर: ऋषिकेश में जुए के खेल ने छीनी 12 पुलिसकर्मियों की वर्दी, चौकी इंचार्ज समेत पूरा स्टाफ निलंबित!

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

देहरादून। राजधानी देहरादून के कप्तान अजय सिंह के बाद अब नए एस एस पी परमेंद्र सिंह डोभाल ने साफ कर दिया है कि उनके जिले में ‘कामचोरी’ और ‘लापरवाही’ के लिए कोई जगह नहीं है। ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में चल रहे जुए के बड़े कारोबार पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान ने पूरी चौकी को ही सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है! पुलिस ने रात को ही होटल नवरंग में ‘स्ट्राइक’ कर दी l!

​मामला 27 मार्च की रात का है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून परमेंद्र सिंह डोभाल को गोपनीय सूचना मिली थी कि ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में बड़े पैमाने पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कप्तान ने स्थानीय पुलिस को भनक लगे बिना क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को सीधे छापेमारी के निर्देश दिए। इस दोरान जब पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। मौके पर जुआरियों का बड़ा जमावड़ा लगा था। पुलिस ने मौके से कई जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं! पुलिस कार्यवाही में भारी मात्रा में नगदी और जुआ खेलने की सामग्री भी बरामद की है। छापामारी के दौरान ​मौके से अवैध रूप से परोसी जा रही विभिन्न ब्रांड की शराब भी पुलिस ने जब्त की हैं!

​चौकी इंचार्ज समेत 12 पर गिरी गाज

​छापेमारी में मिली कामयाबी ने स्थानीय पुलिस की पोल खोलकर रख दी। पुलिस कप्तान परमिंदर सिंह डोभाल ने माना कि नाक के नीचे इतना बड़ा अवैध काम चल रहा था और चौकी पुलिस को खबर तक नहीं थी, जो सीधे तौर पर मिलीभगत या घोर लापरवाही का प्रमाण है। अनुशासन का डंडा चलाते हुए पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आई डी पी एल चौकी प्रभारी  समेत वहां तैनात सभी 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। देहरादून पुलिस कप्तान ने साफ़ कर दिया हैं कि ​”या तो ड्यूटी ईमानदारी से निभाओ, वरना घर बैठने के लिए तैयार रहो। अवैध धंधों को संरक्षण देने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।” देहरादून कप्तान की इस सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ!

​देहरादून पुलिस अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्रों में सत्यापन और चेकिंग अभियान तेज करें। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अगर किसी भी क्षेत्र में अवैध नशे, जुए या सट्टे का कारोबार मिलता है, तो गाज केवल अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी गिरेगी।

ब्यूरो/news1uttrakhand.in

Leave a Comment