Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » उत्तराखंड » पिरान कलियर में खत्म हुआ इंतजार: गंगनहर में डूबे मोनिस के बाद अब आसिफ का शव भी बरामद, परिजनों में कोहराम,कई दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से निकाला गया दूसरे युवक का शव

पिरान कलियर में खत्म हुआ इंतजार: गंगनहर में डूबे मोनिस के बाद अब आसिफ का शव भी बरामद, परिजनों में कोहराम,कई दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से निकाला गया दूसरे युवक का शव

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/रुड़की! पिरान कलियर क्षेत्र में गंग नहर में नहाते समय डूबे दो किशोरों के मामले में एक दुखद खबर सामने आई है। कई दिनों से चल रहे सघन सर्च अभियान के बाद, एस डी आर एफ की टीम ने मंगलवार को दूसरे लापता युवक का शव भी बरामद कर लिया है।

​बीती 26 मार्च को पिरान कलियर क्षेत्र में नहाते समय दो युवक गंग नहर के तेज बहाव की चपेट में आ गए थे और देखते ही देखते गंग नहर के पानी के तेज़ बहाव में ओझल हो गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एस डी आर एफ की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

​लक्सर एस डी आर एफ  की टीम ke के एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से नहर के अलग-अलग घाटों और जलधाराओं में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ​दोनों शवों की बरामदगी की ​सर्च अभियान के दौरान पुलिस को सफलता दो चरणों में मिली! आपको बता दें कि 17 वर्षीय मोनिस (निवासी: कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर) का शव पूर्व में ही रुड़की के समीप गंग नहर से बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरे लापता युवक की तलाश की जा रहीं थीं!  आज टीम ने दूसरे लापता युवक आसिफ (उम्र 17 वर्ष, निवासी: लोनी, गाजियाबाद) का शव भी ढूंढ निकाला।

​ एस डी आर एफ की टीम ने आसिफ के शव को बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​दोनों किशोरों की मौत की पुष्टि होने के बाद से ही दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घूमने आए इन युवकों के साथ हुए इस हादसे ने एक बार फिर गंग नहर के घाटों पर सुरक्षा और सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

Leave a Comment