Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज

मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। अगर आप भी अपनी निजी गाड़ी पर हूटर या सायरन लगाकर सड़क पर रसूख दिखाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए। मंगलौर पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को पुलिस ने एक ऐसी ही कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हूटर बजाकर चल रही एक कार को सीज कर दिया।

 

गौरतलब है कि एसएसपी के निर्देशानुसार जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज मंगलौर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर एक कार (वाहन संख्या: UK07BQ6231) पर पड़ी, जिसमें अवैध रूप से हूटर लगा हुआ था और चालक उसे जोर-जोर से बजाकर सड़क पर दहशत और वीआईपी कल्चर का प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान पुलिस की त्वरित कार्रवाई में पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रोककर उसकी जांच की। जांच में पाया गया कि वाहन स्वामी ने बिना किसी अनुमति के नियमों के विरुद्ध जाकर गाड़ी पर सायरन/हूटर लगाया हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन से अवैध हूटर को उतरवाया।

मंगलौर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन की धाराओं में वाहन को सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हूटर लगी कार को सीज किया है। मंगलौर पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़कों पर हुड़दंग और वीआईपी कल्चर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि “अपने निजी वाहनों पर किसी भी प्रकार के अवैध उपकरण, नीली-लाल बत्ती या हूटर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

Leave a Comment