Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » देश » रील के चक्कर में जेल! खत्म हुई ‘डॉन’ गिरी: सिडकुल पुलिस का एक्शन। सावधान! हथियार के साथ रील बनाई तो खैर नहीं।

रील के चक्कर में जेल! खत्म हुई ‘डॉन’ गिरी: सिडकुल पुलिस का एक्शन। सावधान! हथियार के साथ रील बनाई तो खैर नहीं।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand

मंगलौर/हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक युवक को डॉन’ बनना भारी पड़ा गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ रील बनाने वाले युवक को धर दबोचा  एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। 
गौरतलब है कि सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचा हाथ ने लेकर रील बनाकर सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। बताते चले कि पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशानुसार पूरे जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में,थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक अवैध तमंचा लेकर वीडियो बनाने वाला निकला जो शोशल साइट पर तमंचे के साथ वीडियो पोस्ट कर डॉन बनने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक से तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो (रील) बनाकर अपनी धौंस जमाता था। हथियार बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

बरामदगी

* 01 अवैध तमंचा (315 बोर)
* 01 जिंदा कारतूस
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
* नाम: अंजुम पुत्र कुर्बान निवासी समीप धर्म कांटा वाली मस्जिद यूनियन बैंक के पास, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
* अपर उप निरीक्षक अनिल सैनी
* कांस्टेबल रोहित
* कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर
> पुलिस की चेतावनी: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
>

Leave a Comment