Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » देश » शारदीय कांवड़ यात्रा: हरिद्वार और बिजनौर पुलिस ने मिलाया हाथ, शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए बना ‘एक्शन प्लान’

शारदीय कांवड़ यात्रा: हरिद्वार और बिजनौर पुलिस ने मिलाया हाथ, शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए बना ‘एक्शन प्लान’

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in
हरिद्वार/श्यामपुर। आगामी शारदीय कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर थाना श्यामपुर क्षेत्र में हरिद्वार और बिजनौर (यूपी) पुलिस के आला अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई है। इस दौरान दोनों ओर से सुरक्षा का घेरा रीयल-टाइम सूचना साझा करने पर जोर दिया गया। 

गौरतलब है कि शारदीय कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। हरिद्वार और बिजनौर पुलिस के इस संयुक्त ‘एक्शन प्लान’ से न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों को भी यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। बैठक में तय किया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति से निपटने के लिए रीयल-टाइम सूचना साझाकरण (Real-time Information Sharing) तंत्र को मजबूत किया जाएगा। इससे बॉर्डर पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी तुरंत दोनों पक्षों को उपलब्ध होगी। इस दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए खास रणनीति बनाई गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए पुलिस ने एक संयुक्त ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है। बैठक में डायवर्जन प्लान भारी वाहनों और कांवड़ियों के रूट को इस तरह व्यवस्थित किया जाएगा कि जाम की स्थिति न बने। बॉर्डर चेकिंग के दौरान दोनों जिलों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। साथ दोनों और से समन्वय स्थापित करते हुए ट्रैफिक अपडेट्स को लेकर वायरलेस और सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए निरंतर संवाद बना रहेगा।
> “शिव भक्तों की राह को सुगम और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है। बिजनौर पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर हम रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।”

(पुलिस प्रशासन, हरिद्वार)

Leave a Comment