संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in
हरिद्वार/भगवानपुर। जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनारसी गांव में चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। गांव में जारी तनाव के बीच आज एक और व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने भारी फोर्स के साथ गांव में डेरा डाल दिया है। बता दें कि सोमवार को खेत में 45 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से विवाद गहरा गया है। पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए भारी बल मौके पर पहुंच चुका है।
ग़ौरतलब है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गाँव में रविवार देर आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बता दें को सोमवार को ताजा घटनाक्रम के अनुसार, गांव के ही रहने वाले 45 वर्षीय मांगेराम का शव संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा मिला। पहले से ही गरमाए माहौल में इस दूसरी मौत ने आग में घी डालने का काम किया है। परिजनों और ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने देर रात ही सक्रियता दिखाते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई में की है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने इस कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 10 से 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की तह तक जाया जा सके और असली दोषियों को बेनकाब किया जा सके।
गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात
बिनारसी गांव में वर्तमान में सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन अंदरूनी तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शवों के अंतिम संस्कार तक स्थिति बेहद गंभीर बनी रह सकती है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आला अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।
अधिकारियों का संदेश: “कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीण शांति बनाए रखें, पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है।”
मृतक: मांगेराम (45 वर्ष), शव खेत में मिला।
कार्रवाई: 10-15 लोग पुलिस हिरासत में।
स्थिति: गांव में तनाव बरकरार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
सुरक्षा: पीएसी और स्थानीय पुलिस बल तैनात।






