Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » उत्तराखंड » मंगलौर पुलिस की मुस्तैदी: रविदास जयंती पर हर्ष फायरिंग की साजिश नाकाम, तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार

मंगलौर पुलिस की मुस्तैदी: रविदास जयंती पर हर्ष फायरिंग की साजिश नाकाम, तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर (हरिद्वार): हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में एक बड़ी संभावित घटना टल गई है। कोतवाली मंगलौर के अंतर्गत नारसन पुलिस ने रविदास जयंती के उपलक्ष्य में हर्ष फायरिंग की योजना बना रहे तीन युवकों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली की चौकी नारसन पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक मोहम्मदपुर जट की ओर जा रहे हैं। सूचना के के अनुसार ये युवक रविदास जयंती के जुलूस में हर्ष फायरिंग करने के इरादे से अपने साथ तमंचा लिए हुए थे और उसे रास्ते पर तमंचा लहराकर दहशत फैला रहे थे। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल सूचना मिलते ही नारसन चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम और चेतक कर्मियों के साथ तत्काल कार्यवाही की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को मौके पर ही रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि पकड़े गए आरोपी ग्राम हरजौली जाट के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

तनेजा पुत्र सुभाष (निवासी: हरजौली जट

ऋतिक पुत्र सुभाष (निवासी: हरजौली जट

दीपक पुत्र रफत सिंह (निवासी: हरजौली जट

बरामदगी:

01 अवैध तमंचा

02 जिंदा कारतूस

घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल

पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी नारसन SI हेमदत्त भारद्वाज, एसआई बलवीर सिंह, उपर उपनिरीक्षक गजपाल राम,कांस्टेबल पंकज कुमार और कांस्टेबल सुधीर कुमार की मुख्य भूमिका रही। समय रहते कार्यवाही न होने पर उत्सव के दौरान कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।

Leave a Comment