Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » देश » लक्सर में खूनी संघर्ष: दो गुटों के विवाद में 17 वर्षीय किशोर को मारी गोली, हालत नाजुक। हायर सेंटर रेफर

लक्सर में खूनी संघर्ष: दो गुटों के विवाद में 17 वर्षीय किशोर को मारी गोली, हालत नाजुक। हायर सेंटर रेफर

Share:

संवाददाता:फ़िरोज़ खान/news1uttrakhand.in

हरिद्वार/लक्सर। उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में आपसी विवाद ने उस समय हिंसक मोड़ ले लिया जब दो गुटों के बीच चली गोलीबारी में एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेराह हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। घायल पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान चली गोली 17 वर्षीय विनायक को जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया। विनायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं है। परिजनों के अनुसार, सब कुछ इतनी अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला और युवक को गोली मार दी गई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है। घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने सक्रियता के चलते  पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लक्सर क्षेत्र के निवासियों में भारी डर और रोष व्याप्त है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Comment