Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » उत्तराखंड » भगवानपुर डबल मर्डर केस: पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर डबल मर्डर केस: पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

भगवानपुर (हरिद्वार): ग्राम बिनारासी में रविदास जयंती के दिन हुए दोहरे हत्याकांड और आगजनी के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के कड़े निर्देशों के बाद गठित टीम ने आज दोनों पक्षों से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विशाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया गया है।

रंजिश और प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विशाल को शक था कि गांव के ही युवक आनंद के संबंध उसकी बहन के साथ हैं। इसी रंजिश में 1 फरवरी की शाम करीब 5 बजे विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जवाबी हमले में हुई थी दूसरी मौत और आगजनी

आनंद की हत्या से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने कानून हाथ में लेते हुए विशाल के पक्ष पर हमला बोल दिया। भीड़ ने विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और आरोपी पक्ष के घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की, जिससे गांव में भारी तनाव फैल गया था।

पुलिसिया कार्रवाई का विवरण

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया था और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिराई थी। बुधवार को  पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में गिरफ्तारियां की हैं। आपको बता दें कि मामले में पुलिस ने आनंद पक्ष के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हुस्नलाल पुत्र अतर सिंह

अक्षय पुत्र पप्पू

सुनील पुत्र पदम

भूपेन्द्र पुत्र रामपाल

टिकू पुत्र समय सिंह (33 वर्ष)

रोहित पुत्र पदम् (29 वर्ष)

असकेन्द्र पुत्र रामपाल (37 वर्ष)

अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र गिरधारी लाल (38

आनंद हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है:

विशाल पुत्र शेर सिंह (21 वर्ष) – (मुख्य शूटर)

हिमांशु पुत्र तराचंद (20 वर्ष)

निखिल पुत्र टीटू (23 वर्ष)

बरामदगी: आरोपी विशाल की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन पुलिस बल तैनात है।

Leave a Comment