ब्यूरो:देहरादून/news1uttrakhand.in
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के साथ नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के एसएसपी (SSP) बदल दिए गए हैं।
प्रमुख जिलों में कप्तानों की अदला-बदली
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, राजधानी देहरादून और तीर्थनगरी हरिद्वार की कमान अब नए हाथों में होगी:
प्रमेन्द्र डोबाल: वर्तमान में एसएसपी हरिद्वार, अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अजय सिंह: एसएसपी देहरादून को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. बनाया गया है।
नवनीत सिंह: एसएसपी एस.टी.एफ. को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की कमान सौंपी गई है।
अजय गणपति कुम्भार: एसपी चम्पावत को पदोन्नत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंह नगर बनाया गया है।
पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां
सूची में कई अधिकारियों को पदोन्नति के फलस्वरूप नई तैनाती मिली है:
श्रीमती निवेदिता कुकरेती: डीआईजी, एसडीआरएफ से अब पुलिस महानिरीक्षक (IG), एसडीआरएफ बनीं।
प्रहलाद नारायण मीणा: एसएसपी सतर्कता से अब पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), सतर्कता मुख्यालय बनाए गए हैं।
यशवंत सिंह: सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रधानाचार्य, पी.टी.सी. नरेन्द्रनगर भेजे गए हैं। शासन ने दिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अविलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही, कार्यभार ग्रहण प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक (DGP) के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
इस बड़े फेरबदल को राज्य में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






