संवाददाता: शमशुल कुरैशी/न्यूज 1उत्तराखंड
मंगलौर। अक्सर आपने मुर्गी चोरी की खबरें सुनी होंगी, लेकिन हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ चोरों ने मुर्गियों के खाने (दाना) पर ही हाथ साफ कर दिया। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में चोरी किया गया चिकन फीड बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार ठसका निवासी रेखा रानी ने 18 जनवरी 2026 को कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मुर्गी फार्म से अज्ञात चोरों ने 90 कट्टे चिकन फीड चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामले में संबंधित धारा के तहत अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध धरपकड़ के प्रयास में लग गई था। पुलिस ने मामले में आरोपी धर्मवीर और भूरा नाम के व्यक्तियों के नाम सामने आने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर अमरजीत सिंह ने बताया है कि पुलिस मामले में चोरी में लिप्त आरोपी धर्मवीर पुत्र रत्न सिंह निवासी ग्राम ठसका थाना मंगलौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मवीर की निशानदेही पर चोरी हुआ सेकड़ो किलो मुर्गी दाना भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।





