Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » उत्तराखंड » मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर | पवित्र रमजान माह के बीच मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने अपने ही सौतेले बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाले कलयुगी पिता फैजान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

घटनाक्रम के अनुसार, बीती 17 फरवरी को आरोपी फैजान का डेढ़ वर्षीय सौतेला बेटा रो रहा था। काफी प्रयास के बाद भी जब बच्चा चुप नहीं हुआ, तो फैजान आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पहले बच्चे को कई चांटे जड़े, लेकिन जब बच्चा और तेज रोने लगा तो उसने मासूम की छाती पर जोर से लात मार दी। इस प्रहार से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शातिर आरोपी ने पकड़े जाने के डर से शव को बिस्तर पर लिटाया और मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि प्रेम विवाह और आपसी कलह वारदात की वजह बनी। पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। आरोपी फैजान के एक महिला से प्रेम संबंध थे। महिला के पति की मृत्यु के बाद फैजान ने उससे निकाह कर लिया था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। आरोपी इस बात से भी परेशान था कि उसे महिला के पूर्व पति से हुए बच्चे के पालन-पोषण और खाने-पीने की व्यवस्था करनी पड़ रही थी। इसी कुंठा और कलह के चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। मृतक बच्चे की मां की तहरीर पर मंगलौर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की कई संगीन धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल टीमों का गठन कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि आरोपी अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा था, जिसके चलते आरोपित फैजान पुत्र तुफैल निवासी ग्राम मुझेड़ा जिला मुजफ्फरनगर पर इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि कड़े प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस सफल ऑपरेशन में मंगलौर कोतवाली के प्रभारी अमरजीत सिंह और वरिष्ठ उप-निरीक्षक मनोज गैरोला की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पकड़ा गया आरोपी: * नाम: फैजान पुत्र तुफैल

निवासी: ग्राम मुजेडा, थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

 

Leave a Comment