Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » देश » चालबाज एजेंटों द्वारा सीधे साधे भारतीय युवाओं को नौकरी का झाँसा देकर भेजा रहा है यूक्रेन। यूक्रेन से वापस लौटे युवक ने बताई आप बीती,किसान नेताओं ने लगाई सरकार से गुहार,जो भारतीय कामगार रूस या यूक्रेन फंसे हुए है, उनकी जल्द वापसी का रास्ता निकाले सरकार।

चालबाज एजेंटों द्वारा सीधे साधे भारतीय युवाओं को नौकरी का झाँसा देकर भेजा रहा है यूक्रेन। यूक्रेन से वापस लौटे युवक ने बताई आप बीती,किसान नेताओं ने लगाई सरकार से गुहार,जो भारतीय कामगार रूस या यूक्रेन फंसे हुए है, उनकी जल्द वापसी का रास्ता निकाले सरकार।

Share:

वाददाता: शमशुल कुरैशी/www.news1 uttrakhand.in

मंगलौर। विदेशों में भेजने वाले चालबाज एजेंट के जाल में फंसे भारतीय को यूक्रेन और रूस की जंग में धकेला जा रहा है।
बताते चले कि उत्तराखंड निवासी एक युवक जैसे तैसे अपने वतन भारत लौटा तो उसने विदेश में अपने ऊपर हुई ज्यादतियों की दास्तां सुनाई है। बताया गया है कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले विवेक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर यूक्रेन भेजा गया था। इस दौरान उसने बताया है कि यूक्रेन पहुंच कर भारतीय युवकों को यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग में जबरदस्ती धकेला जा रहा है।उसने बताया है कि भारत से गए ऐसे कई भारतीय यूक्रेन में फंस गए हैं। उसके द्वारा बताया गया है यूक्रेन रूस में फंसे कई भारतीय की मौत भी हो गई है। यूक्रेन से भाग कर भारत लौटे उत्तराखंड के रहने वाले युवक ने सरकार से भारतीय कामगार युवकों को भारत वापस लाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में मंगलौर में किसान यूनियन के नेताओं के साथ विवेक ने प्रेस वार्ता की है। प्रेस वार्ता के दौरान किसान यूनियन के नेताओं ने सरकार से जालसाजी कर भोले भाले भारतीय युवकों को फुसलाकर विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान किसान यूनियन पदाधिकारियों ने अगले 1 जनवरी को पानीपत से दिल्ली तक पदयात्रा निकाल कर सरकार से भारतीयों को वापस लाने की मांग करने का भी ऐलान किया है। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष का कहना है कि जालसाज एजेंट विदेशों में नौकरी के नाम पर भारतीय को विदेशों में फंस रहे है। इस दौरान किसान नेता ने कहां की विदेश गए कई भारतीय युवकों की मौतें भी होने की बात भी सामने आ चुकी है। लेकिन सरकार इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को जल्द से जल्द विदेश में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए कदम उठाना होगा।

Leave a Comment