Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » Uncategorized » गैंगस्टर कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत,3 दिन पूर्व दो बदमाशों द्वारा लक्सर फ्लाई ओवर पर पुलिस अभिरक्षा में विनय त्यागी पर गोलियां चलाई गई थी। गैंगस्टर विनय त्यागी को घायल अवस्था इलाज हेतु ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह तोड़ा विनय त्यागी ने दम,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कराया जाएगा पोस्टमार्टम। हरिद्वार के लक्सर फ्लाईओवर पर हुई यह घटना पुलिस की चौकसी पर तमाम सवाल खड़े कर गई। यह बात अलग है कि विनय त्यागी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, लेकिन इस सवाल का जवाब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पास नहीं है की घटना के समय उनकी बंदूक खामोश क्यों रही।

गैंगस्टर कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत,3 दिन पूर्व दो बदमाशों द्वारा लक्सर फ्लाई ओवर पर पुलिस अभिरक्षा में विनय त्यागी पर गोलियां चलाई गई थी। गैंगस्टर विनय त्यागी को घायल अवस्था इलाज हेतु ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह तोड़ा विनय त्यागी ने दम,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कराया जाएगा पोस्टमार्टम। हरिद्वार के लक्सर फ्लाईओवर पर हुई यह घटना पुलिस की चौकसी पर तमाम सवाल खड़े कर गई। यह बात अलग है कि विनय त्यागी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, लेकिन इस सवाल का जवाब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पास नहीं है की घटना के समय उनकी बंदूक खामोश क्यों रही।

Share:

संवाददाता:अरशद हुसैन/www.news1uttrakhand.in

हरिद्वार।मंगलौर। लक्सर में पेशी दौरान गोलीबारी में घायल हुए कुख्यात विनय त्यागी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है । दो बदमाशों द्वारा गैंगस्टर विनय त्यागी को गोलियां मारी गई थी। इस दौरान घायल हुए विनय त्यागी को 24 दिसंबर की रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह गोलीबारी से जख्मी कुख्यात विनय त्यागी की मृत्यु हो गई है। हमले की वारदात के दौरान गैंगस्टर  विनय त्यागी को बदमाशों द्वारा कई  गोलियां मारी गई थी। पुलिस अभिरक्षा में हुई कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मृत्यु पुलिस पर सवालियां निशान लगा गई है। आखिर पुलिस ने हमलावर बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की। पुलिस की बंदूकें क्यों ख़ामोश रही। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा मामले में लापरवाही पर कई पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने वैसे तो दोनों अपराधियों को 24 घंटों के भीतर ही गिरफ़्तार कर लिया गया था। बताया गया है कि गैंगस्टर विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से आज शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे मृत घोषित किया गया। घायल अवस्था के दौरान विनय त्यागी एम्स के ड्रामा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था सूचना पर हरिद्वार पुलिस विनय त्यागी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर एम्स में ही कुख्यात विनय त्यागी का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। मृत्यु की पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर डां, श्रीलाय मोहंती ने की है। बताते चले कि पेशी पर ले जाते समय रुड़की के लक्सर में बदमाशों द्वारा विनय त्यागी पर गोलियां बरसाई गई थी। लक्सर फ्लाईओवर पर हुई यह घटना पर पुलिस की चौकसी पर तमाम सवाल खड़े कर गई। यह बात अलग है कि विनय त्यागी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, लेकिन इस सवाल का जवाब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पास नहीं है की घटना के समय उनकी बंदूक खामोश क्यों रही।

Leave a Comment