संवाददाता:अरशद हुसैन/www.news1uttrakhand.in
हरिद्वार।मंगलौर। लक्सर में पेशी दौरान गोलीबारी में घायल हुए कुख्यात विनय त्यागी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है । दो बदमाशों द्वारा गैंगस्टर विनय त्यागी को गोलियां मारी गई थी। इस दौरान घायल हुए विनय त्यागी को 24 दिसंबर की रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह गोलीबारी से जख्मी कुख्यात विनय त्यागी की मृत्यु हो गई है। हमले की वारदात के दौरान गैंगस्टर विनय त्यागी को बदमाशों द्वारा कई गोलियां मारी गई थी। पुलिस अभिरक्षा में हुई कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मृत्यु पुलिस पर सवालियां निशान लगा गई है। आखिर पुलिस ने हमलावर बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की। पुलिस की बंदूकें क्यों ख़ामोश रही। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा मामले में लापरवाही पर कई पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने वैसे तो दोनों अपराधियों को 24 घंटों के भीतर ही गिरफ़्तार कर लिया गया था। बताया गया है कि गैंगस्टर विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से आज शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे मृत घोषित किया गया। घायल अवस्था के दौरान विनय त्यागी एम्स के ड्रामा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था सूचना पर हरिद्वार पुलिस विनय त्यागी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर एम्स में ही कुख्यात विनय त्यागी का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। मृत्यु की पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर डां, श्रीलाय मोहंती ने की है। बताते चले कि पेशी पर ले जाते समय रुड़की के लक्सर में बदमाशों द्वारा विनय त्यागी पर गोलियां बरसाई गई थी। लक्सर फ्लाईओवर पर हुई यह घटना पर पुलिस की चौकसी पर तमाम सवाल खड़े कर गई। यह बात अलग है कि विनय त्यागी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, लेकिन इस सवाल का जवाब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पास नहीं है की घटना के समय उनकी बंदूक खामोश क्यों रही।






