Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » देश » देहरादून में नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर अपनी जान गवाने वाले एंजेल चकमा के पिता से फोन पर की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बात। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एंजेल की मौत पर जताया गहरा दुःख। एंजेल चकमा हत्याकांड में अभी तक पांच आरोपी किये जा चुके है गिरफ़्तार,एक अन्य आरोपी को भी जल्द ही उत्तराखंड पुलिस कर लेगी गिरफ़्तार।

देहरादून में नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर अपनी जान गवाने वाले एंजेल चकमा के पिता से फोन पर की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बात। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एंजेल की मौत पर जताया गहरा दुःख। एंजेल चकमा हत्याकांड में अभी तक पांच आरोपी किये जा चुके है गिरफ़्तार,एक अन्य आरोपी को भी जल्द ही उत्तराखंड पुलिस कर लेगी गिरफ़्तार।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in

देहरादून/मंगलौर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर दुःख जताया है। एंजेल की हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी की नेपाल भागने की आशंका पर ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दुःखी होने की बात भी कहीं हैं। उन्होंने कहां की इस स्थिति में वह परिवार के दुःख को समझ सकते हैं। बेहद ही निंदनीय इस हत्याकांड में उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है। उत्तराखण्ड  देश-विदेश से बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड
सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया है कि घटना के मामले में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है। उत्तराखंड सरकार की
प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।मामले में उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी। बताते चले कि एंजेल चकमा की नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर आधा दर्जन युवकों ने द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल चकमा का इलाज 17 दिनों तक एक निजी अस्पताल चला लेकिन उसकी इलाज के दौरान एंजेल चकमा की मौत हो गई थी। उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने अभी कार्रवाई में पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि एक फरार बताया गया है। पुलिस ने आरोपी पर इनाम भी घोषित किया है।

Leave a Comment