Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » Uncategorized » एटीएम मशीन में लगी आग लाखों रुपए स्वाहा,दमकल विभाग ने पाया बामुश्किल आग पर काबू,रुड़की के बीटी गंज में स्थित है एटीएम।

एटीएम मशीन में लगी आग लाखों रुपए स्वाहा,दमकल विभाग ने पाया बामुश्किल आग पर काबू,रुड़की के बीटी गंज में स्थित है एटीएम।

Share:

संवाददाता:डॉ.अरशद हुसैन/www.news1uttrakhand.in

रुड़की। रुड़की स्थित जिला सहकारी बैंक के एटीएम मशीन में देर रात आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम बामुश्किल आग पर काबू पाया। बताया गया है कि एटीएम मशीन में रखे लाखों रुपए भी जलकर स्वाहा हो गए।

जानकारी के अनुसार देर रात रुड़की के बीटीगंज स्थित एटीएम मशीन में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों में एटीएम में लगी आग को देखकर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया।

आग इतनी भीषण थी कि अगर समय से ना बुझाई जाती तो और भी बिल्डिंग को चपेट में ले सकती थी। बताया गया है एटीएम मशीन में लाखों रुपए रखे हुए थे,जो आग लगने का कारण जलकर स्वाहा हो गए। बताते चले कि
बैंक कर्मियों द्वारा अभी तक पूर्ण रूप से आग लगने से हुए नुकसान का ब्यौरा दर्ज
नहीं कराया है।।

Leave a Comment