Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » देश » भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ़ किया पुतला दहन प्रदर्शन,कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड पर अपनी राजनितिक रोटियां चाह रही है,,,सेंकना,,,भाजपा कार्यकर्ता।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ़ किया पुतला दहन प्रदर्शन,कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड पर अपनी राजनितिक रोटियां चाह रही है,,,सेंकना,,,भाजपा कार्यकर्ता।

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in

मंगलौर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस का पार्टी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने मंगलौर हनुमान चौक पर कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के जरिए अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। इसलिए अनाप शनाप आरोप लगाकर पार्टी के नेताओं को बदनाम करने पर तुली है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में चर्चित अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाएं हुए है। कांग्रेस कार्यकर्ता नेता,विधायक पूर्व मुख्यमंत्री अंकिता हत्याकांड को लेकर पूरे उत्तराखंड में प्रदर्शन रैलियां कर रहे है। कांग्रेस एक ऑडियो के आधार पर भाजपा के वीआईपी पर आक्रामक तरीके से आरोप लगा रही है। वहीं उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने इसे राजनीति स्टंट बताया है। इसी को लेकर सोमवार को मंगलौर के भाजपा नेता राज्य मंत्री शोभा प्रजापति,मंडल प्रभारी भीम सिंह मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन भी किया। प्रदर्शन के दौरान राज्य मंत्री शोभा प्रजापति ने कहां की कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कांग्रेस जनता को अंकिता हत्याकांड के ज़रिए बरगलाना चाह रही है। उन्होंने कहां की अब जनता कांग्रेस के किसी भी बहकावे में नहीं आनी वाली है। भाजपा मंडल प्रभारी भीम सिंह ने कहां की कांग्रेस पार्टी बेदाग छवि वाले भाजपा नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाह रही है। लेकिन जनता अब इनकी राजनीति समझ चुकी है,जनता अब कांग्रेस पार्टी के बहकावे में नहीं आनी वाली है। वहीं मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता ने कहां है कि कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए जो उत्तराखंड की बेटी अंकिया भंडारी के मुद्दे को उलझाकर अपनी गंदी मानसिकता दिखा रही है। प्रदर्शन के दौरान मंगलौर के हनुमान चौक पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारी की और पुतला दहन किया।

Leave a Comment