Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » देश » रुड़की विवाद शांत कराना पड़ा भारी, दबंगों ने युवक के घर पर बोला लाठी-डंडों से धावा, CCTV में कैद हुई दहशत

रुड़की विवाद शांत कराना पड़ा भारी, दबंगों ने युवक के घर पर बोला लाठी-डंडों से धावा, CCTV में कैद हुई दहशत

Share:

www.news1uttrakhand.in

रुड़की (फिरोज़ खान): इंसानियत और नेकी का ज़माना शायद अब खत्म होता जा रहा है। ताज़ा मामला रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ले से सामने आया है, जहाँ दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराना एक युवक के लिए जी का जंजाल बन गया। बीच-बचाव करने से गुस्साए दबंगों ने युवक के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की।

​मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले सत्ती मोहल्ले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के निवासी आतिफ ने इंसानियत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और मामले को शांत करा दिया। आतिफ को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी यह भलाई उसे भारी पड़ जाएगी।

​विवाद शांत कराने की बात दबंगों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने आतिफ से रंजिश पाल ली। देर रात दर्जनों की संख्या में युवक लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर आतिफ के घर पहुँच गए।

​हमलावरों ने जब आतिफ के घर पर धावा बोला, तो वह मौके पर मौजूद नहीं था। युवक के न मिलने पर बौखलाए दबंगों ने उसके बंद मकान को ही निशाना बना लिया।

  • दरवाजों और खिड़कियों पर लाठी-डंडे बरसाए गए।
  • ​घर के बाहर लगा बिजली का मीटर तोड़ दिया गया।
  • ​आंगन में खड़ी स्कूटी और खिड़कियों की जालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गईं।

CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी

​यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक हाथों में हथियार लहराते हुए बेखौफ होकर दहशत फैला रहे हैं। सत्ती मोहल्ले में इस घटना के बाद से ही डर का माहौल है और स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

“कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया है कि ​पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इन बेखौफ दबंगों पर लगाम लगा पाती है या कानून का डर इन हमलावरों में खत्म हो चुका है।

Leave a Comment