Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » देश » तेल चोरी मामले में लापरवाही बरतने पर लंढौरा चौकी प्रभारी महिपाल सैनी लाइन हाजिर। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने की कड़ी कार्रवाई। “काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी” – पुलिस कप्तान का सख्त संदेश।

तेल चोरी मामले में लापरवाही बरतने पर लंढौरा चौकी प्रभारी महिपाल सैनी लाइन हाजिर। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने की कड़ी कार्रवाई। “काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी” – पुलिस कप्तान का सख्त संदेश।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/न्यूज 1उत्तराखंड

हरिद्वार/मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल सख्त रुख अपना रहे हैं। इसी क्रम में एसएसपी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलौर कोतवाली की लंढौरा चौकी प्रभारी महिपाल सैनी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में मंगलौर क्षेत्र के लंढौरा तेल डीपो में तेल चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे और चौकी प्रभारी की भूमिका को लेकर भी संशय बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सीओ मंगलौर को इस प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे। इस मामले के दौरान पुलिस कार्रवाई में सैकड़ों लीटर डीजल ट्रक वह अन्य सामान बरामद किया था,लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस घटनाक्रम में एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस लापरवाही के चलते सीओ मंगलौर विवेक कुमार को जांच के आदेश दिए थे। सीओ मंगलौर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में चौकी प्रभारी महिपाल सैनी की घोर लापरवाही सामने आई है। सीओ मंगलौर की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और मामले को सही ढंग से हैंडल न करने के कारण पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

एसएसपी की सख्त चेतावनी

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मंगलवार को यह दंडात्मक कार्रवाई की। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कप्तान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Leave a Comment