Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » विदेश » ईरान में फंसे हरिद्वार के निवासियों की सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस ने जारी किए नंबर- 9690226822, 7895905080; परिजनों से मांगी जानकारी।

ईरान में फंसे हरिद्वार के निवासियों की सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस ने जारी किए नंबर- 9690226822, 7895905080; परिजनों से मांगी जानकारी।

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

हरिद्वार/देहरादून: ईरान में चल रहे तीव्र सत्ता विरोधी प्रदर्शनों और बिगड़ते हालातों के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर कई भारतीयों के फंसे होने की खबरों के बाद उत्तराखंड पुलिस और हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

विशेष रूप से जनपद हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के जो निवासी वर्तमान में ईरान में हैं, उनकी सुरक्षित वापसी और परिजनों की सहायता के लिए पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हरिद्वार पुलिस ने परिजनों के लिए एक अपील जारी की है। जनपद पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी परिवार का कोई सदस्य या परिचित ईरान में फंसा हुआ है, तो वे घबराएं नहीं। प्रशासन उनकी जानकारी जुटाकर भारत सरकार के माध्यम से सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया में मदद करेगा। पुलिस ने जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्नलिखित मोबाइल नंबर जारी कर उन पर संपर्क किया जा सकता है:

मोबाइल नंबर 1: 9690226822

मोबाइल नंबर 2: 7895905080

जनपद पुलिस सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह सक्रिय  हो गई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस, हरिद्वार पुलिस और जिलाधिकारी हरिद्वार के आधिकारिक हैंडल से इस संबंध में सूचना प्रसारित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य डेटा एकत्र करना है ताकि विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ समन्वय स्थापित कर फंसे हुए नागरिकों को ईरान से निकाला जा सके।

एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने जिले से ईरान गए लोगों के परिजनों से अनुरोध किया है कि वह पुलिस से संपर्क करते समय फंसे हुए व्यक्ति का नाम, ईरान में उनका वर्तमान स्थान, पासपोर्ट नंबर और संपर्क सूत्र जैसी आवश्यक जानकारी साथ रखें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

#

Leave a Comment