Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: दिल्ली के शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, ईको कार सहित चोरी का माल बरामद

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: दिल्ली के शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, ईको कार सहित चोरी का माल बरामद

Share:

संवाददाता:डॉ.अरशद हुसैन/www.news1uttrakhand.in 

​मंगलौर/हरिद्वार। धर्मनगरी में मोबाइल दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी करने वाले दिल्ली के एक शातिर गिरोह को हरिद्वार पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई ईको कार और भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों ऋषिकुल कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो मोबाइल सेंटरों को निशाना बनाया था। अज्ञात चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल फोन और कीमती फोन के फोल्डर चोरी कर लिए थे। दुकान मालिक नितिन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जाल बिछाया था। इस दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध ईको कार (DL 5CW 1161) नजर आई। घने कोहरे के कारण कार को ट्रैक करना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हरिद्वार से दिल्ली तक सैकड़ों कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस आखिरकार आरोपियों के सुराग तक पहुंच गई।

​जांच में कार मालिक का नाम इदरीश अंसारी निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली सामने आया। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि वह किराए का कमरा छोड़कर भाग चुका है। दिल्ली पुलिस से संपर्क करने पर पुष्टि हुई कि इदरीश एक शातिर चोर है और दिल्ली के कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

​पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी औद्योगिक क्षेत्र बाईपास के पास संदिग्ध ईको कार दिखाई दी। घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक बार फिर हरिद्वार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। इदरीश अंसारी (35 वर्ष) पुत्र फारुख अंसारी, निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली (स्थायी पता: बक्सर, बिहार जीतू यादव पुत्र स्व. कमल यादव, निवासी मीना बाजार, लाल किला, दिल्ली स्थायी पता: समस्तीपुर, बिहार। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन,मोबाइल की बैट्रियां,मदर बोर्ड,मोबाइल फोल्डर वह अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Comment