संवाददाता: फ़िरोज़ खान/news1uttrakhand.in
मंगलौर। पूर्व राज्यमंत्री सैय्यद अली हैदर जैदी के मंगलौर मोहल्ला किला स्थित उनके आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री सैय्यद अली हैदर जैदी की और से जीटी रोड मंगलौर स्थित एक बैंकट हॉल में ईमाम हुसैन की याद में 50 वे गोल्डन जुबली सेमिनार का आयोजन 6 फरवरी और 7 फरवरी में आयोजित किया जाएगा जिसमे हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मो के धर्म गुरु सहित कई आई एस और पी सी एस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस मौके प्रोफेसर नाशिर नकवी ने बताया कि यह प्रोग्राम बहुत ही बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और इसमें 6 फरवरी को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और 7 फरवरी को मुशायरे का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तनवीर चिश्ती, मौलाना गजनफर अब्बास, अली हैदर जैदी,नाशिर नकवी, कौसर ज़ैदी कैरानवी, रईस हैदर, शबी हैदर, और यावर आदि लोग मौजूद रहे।






