Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » उत्तराखंड » मंगलौर: इमाम हुसैन की याद में 50वां गोल्डन जुबली सेमिनार 6 फरवरी से, हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु और अधिकारी होंगे शामिल

मंगलौर: इमाम हुसैन की याद में 50वां गोल्डन जुबली सेमिनार 6 फरवरी से, हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु और अधिकारी होंगे शामिल

Share:

संवाददाता: फ़िरोज़ खान/news1uttrakhand.in

मंगलौर। पूर्व राज्यमंत्री सैय्यद अली हैदर जैदी के मंगलौर मोहल्ला किला स्थित उनके आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री सैय्यद अली हैदर जैदी की और से जीटी रोड मंगलौर स्थित एक बैंकट हॉल में ईमाम हुसैन की याद में 50 वे गोल्डन जुबली सेमिनार का आयोजन 6 फरवरी और 7 फरवरी में आयोजित किया जाएगा जिसमे हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मो के धर्म गुरु सहित कई आई एस और पी सी एस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस मौके प्रोफेसर नाशिर नकवी ने बताया कि यह प्रोग्राम बहुत ही बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और इसमें 6 फरवरी को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और 7 फरवरी को मुशायरे का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तनवीर चिश्ती, मौलाना गजनफर अब्बास, अली हैदर जैदी,नाशिर नकवी, कौसर ज़ैदी कैरानवी, रईस हैदर, शबी हैदर, और यावर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment