संवाददाता:शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in
हरिद्वार/मंगलौर। नए साल को लेकर हरिद्वार जनपद पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जनपद पुलिस नए साल पर हुड़दंग मचाने पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। नए साल के मौके पर अगर किसी ने हुड़दंग मचाया या शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो जनपद पुलिस किसी भी हुड़दंगी शराबी को बख़्शने के मूड में नहीं है। नव वर्ष के दौरान कार चालक,बाइक चालक अन्य वाहन चालकों को पुलिस की कार्यवाही से गुजरना होगा। एसएसपी हरिद्वार ने जिले के सभी कोतवाली थाना प्रभारियों को नव वर्ष पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के आदेश दिए है। 
गौरतलब है कि 31 दिसंबर रात बारह बजे साल 2025 खत्म होने को है। हर साल नया साल मनाने को लेकर नवयुवकों में अति उत्साह होता है। नई उम्र के नौजवान नए साल पर कई तरह से नए साल का उत्सव मनाते है। कुछ नए उम्र के नौजवान इस दौरान एल्कोहोल का भी इस्तेमाल करते है। 
कुछ नियमानुसार नव वर्ष का उत्सव मनाते है तो कोई नियम कानून को ताक पर रखकर कानून की धज्जियां उड़ाकर कानून अपने हाथ में लेते है। इसी के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने जिले के सभी कोतवाली थाना प्रभारियों को निर्देशित किया हैं। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने नव वर्ष 2026 को लेकर पूरे जिले की पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को सख़्त हिदायत भी दी है। 
नव वर्ष को लेकर जिले की पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस किसी भी हुडदंग मचाने वाले बख़्शने के मूड में नहीं हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को पुलिस एल्कोमीटर लगाकर चेक किया जाएगा। एल्कोमीटर मशीन में ज़ीरो आया तो सही, वरना पुुलिस द्वारा एल्कोहोलिक होने पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि कोतवाली पुलिस ने नव वर्ष को लेकर कई टीमों का गठन किया है। पुलिस कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में नव वर्ष के दौरान हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों पर कानूनी कार्रवाई करेगी। कस्बा वह देहात क्षेत्र में हुड़दंग करने वालो पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस दौरान देर रात तक डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई।
U






