Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » Uncategorized » मंगलौर कोतवाली पुलिस ने किया तेल के खेल का भंडाफोड़,डीज़ल टैंकर सहित 400 लीटर डीजल,तेल चोरी में प्रयोग होने वाले उपकरण किए पुलिस ने ज़ब्त,,,मौके से आरोपी फरार,,, खाद्यपूर्ति विभाग रुड़की कोतवाली मंगलौर पुलिस की कार्रवाई में तेल के खेल का भंडाफोड़

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने किया तेल के खेल का भंडाफोड़,डीज़ल टैंकर सहित 400 लीटर डीजल,तेल चोरी में प्रयोग होने वाले उपकरण किए पुलिस ने ज़ब्त,,,मौके से आरोपी फरार,,, खाद्यपूर्ति विभाग रुड़की कोतवाली मंगलौर पुलिस की कार्रवाई में तेल के खेल का भंडाफोड़

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in

मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तेल चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खाद्यपूर्ति अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में 400 लीटर डीजल और टैंकर को भी जब्त किया गया है। बताया गया है कि तेल माफिया मौके से फरार हो गए है।

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथौला गांव में पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का डीजल और वारदात में इस्तेमाल होने वाला टैंकर बरामद किया गया है। इस दौरान आरोपी पुलिस के हाथ आने से पहले ही फरार होने में कामयाब रहे। खाद्यपूर्ति विभाग ने मंगलौर पुलिस के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर देर रात छापेमारी करते हुए एक डीजल टैंकर,तथा तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए है।

लंढौरा पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि थिथौला गांव स्थित तेल डिपो के पास एक पार्किंग में खड़े टैंकरों से अवैध रूप से तेल निकाला जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। रविवार देर शाम जब टीम ने चिन्हित पार्किंग पर छापा मारा, तो वहां हड़कंप मच गया।

मौके से बरामदगी और फरार आरोपी

पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 400 लीटर अवैध डीजल (ड्रमों में भरा हुआ)।

* तेल चोरी करने के लिए इस्तेमाल होने वाले पाइप और उपकरण।

* तेल से भरा एक बड़ा टैंकर, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह पार्किंग थिथौला निवासी बाबर नामक व्यक्ति की है। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।

> अधिकारी का बयान:

> “हमें सूचना मिली थी कि थिथौला गांव की एक पार्किंग में टैंकरों से अवैध तेल निकाला जा रहा है। मौके से 400 लीटर डीजल और उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है और प्रशासन अवैध तेल के इस कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।”

> — दीपक शर्मा, खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी

>

सख्त कार्रवाई की तैयारी

पुलिस अब पार्किंग मालिक और टैंकर से जुड़े अन्य लोगों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के तेल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment