Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » देश » मंगलौर,झबरेडा के देहात क्षेत्र में बिजली चोरी पर सर्जिकल स्ट्राइक, मैन लाइन पर कटिया डालकर चोरी कर रहे 41लोगों पर मुकदमा दर्ज,बकायादारों के भी काटे कनेक्शन।

मंगलौर,झबरेडा के देहात क्षेत्र में बिजली चोरी पर सर्जिकल स्ट्राइक, मैन लाइन पर कटिया डालकर चोरी कर रहे 41लोगों पर मुकदमा दर्ज,बकायादारों के भी काटे कनेक्शन।

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in

 

मंगलौर। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग द्वारा बड़ा एक्शन लेते हुए 41 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंगलौर विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को मंगलौर क्षेत्र के दो गांवों में की गई छापेमारी के दौरान विभाग ने 41 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान देहात क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मच रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को एसडीओ मंगलौर अनुभव सैनी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मंगलौर वह झबरेडा देहात क्षेत्र के लहबोली और कुर्सल्ली में औचक निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान टीम ने पाया कि कई ग्रामीणों के द्वारा सीधे मुख्य लाइन पर ‘कटिया’ डालकर अवैध रूप से बिजली का चोरी कर रहे हैं।

इस दौरान विद्युत विभाग ने अवैध रूप से बिजली का चोरी करने वाले सभी 41 लोगों के विरुद्ध संबंधित थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। चेकिंग अभियान के दौरान केवल चोरी ही नहीं, बल्कि भारी बकाया होने के बावजूद बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी मौके पर ही काट दिए गए। अचानक हुईं इस कार्रवाई से ग्रामवासियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही ओर विद्युत विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीओ अनुभव सैनी ने स्पष्ट किया कि विभाग बिजली चोरी को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। उन्होंने कहा है कि देहात

क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को तीन दर्जन से अधिक लोगों को कटिया डालकर चोरी करते पकड़ा गया है। यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि राजस्व की हानि को रोका जा सके।”

>

Leave a Comment