Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » देश » हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, मौके पर ही मौत

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, मौके पर ही मौत

Share:

संवाददाता: डॉ अरशद हुसैन/ न्यूज1उत्तराखण्ड

हरिद्वार। धर्मनगरी के हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार का कहर दो परिवारों के लिए मातम लेकर आया। एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार बनी काल

​मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना श्यामपुर क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक और ट्रक दोनों की गति काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

​पुलिस द्वारा की गई शुरुआती शिनाख्त में मृतकों के नाम निम्नलिखित बताए गए हैं:

  • श्रद्धा जोशी: निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार।
  • अक्षत शर्मा: निवासी कनखल, हरिद्वार।

​दोनों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

पुलिस का बयान: “प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण वाहनों की अत्यधिक गति प्रतीत हो रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।”

 

Leave a Comment