Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » देश » नशे के खिलाफ हरिद्वार के मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ हरिद्वार के मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/न्यूज 1उत्तराखण्ड

मंगलौर (हरिद्वार): उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ के संकल्प को साकार करने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को मंगलौर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी युवक के कब्जे से सैकड़ों प्रतिबंधित ट्रामाडोल की नशीली गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया है पुलिस ने आरोपित शिवम को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के पेश किया है।

नाम: शिवम पुत्र प्रताप

निवासी: ग्राम मंझौल, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर (उ0प्र0)

पुलिस टीम की तत्परता

पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:

उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज (चौकी प्रभारी)

हे0कानि0 सुरेश

कानि0 939 पंकज

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान और धरपकड़ जारी रहेगी ताकि युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाया जा सके।

Leave a Comment