संवाददाता: (शमशुल कुरैशी/न्यूज1उत्तराखंड
मंगलौर। मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में मंगलौर पुलिस और सीआईयू (CIU) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंढोरा क्षेत्र में एक हरियाणा नंबर के कैंटर से भारी मात्रा में सैकड़ों पेटी अवैध शराब बरामद की है। केंटर चालक ने चेकिंग देख बदला रास्ता बदलने की कोशिश की लेकिन मंगलौर पुलिस की मुस्तैदी के चलते नहीं भाग पाया। इस दौरान कुछ ही देर में पुलिस हत्थे चढ़ गया नशा तस्कर।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी को देखते हुए शराब तस्कर ने बचने की पूरी कोशिश की। कैंटर चालक ने पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी का रूट भी बदल दिया था, लेकिन सीआईयू और मंगलौर पुलिस की पैनी नजरों से वह बच नहीं पाया। घेराबंदी कर जब कैंटर को रोका गया, तो तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए। कैंटर के भीतर 300 पेटी हरियाणा मार्का शराब भरी हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी कैंटर चालक ने बताया कि वह यह शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी चालक ने ओर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि शराब की यह बड़ी खेप चंडीगढ़ से लोड की गई थी और इसे बिहार ले जाया जा रहा था। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण तस्कर पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब सप्लाई करने के नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने शराब सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर जीत सिंह ने बताया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल के आदेश पर जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलौर पुलिस और सीआईयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब वह चंडीगढ़ से लेकर हरिद्वार, गौरखपुर खुशीनगर होते हुए बिहार के लिए चला था लेकिन हरिद्वार में पुलिस की चैकिंग व बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने के चलते दूसरे रास्ते से जा रहा था।
*
पकड़े गए ड्राइवर का विवरण-*
रविरंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय निवासी सुन्दरपुर बिरियापुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार
*बरामद माल-*
1- सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की हरियाणा ब्रांड- 300 पेटी
2- ट्रक 10 टायरा- 01
3- मोबाईल फोन
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरी0 अमरजीत सिह
2- व0उ0नि0 रफत अली
3- उ0नि0 राकेश डिमरी
4- उ0नि0 वीरपाल सिह
5- कानि0 केडी राणा
6- कानि0 मौ0 आमिर
*सीआईयू टीम रुडकी*
1- निरीक्षक प्रदीप विष्ट
2- अ0उ0नि0 अश्वनी यादव
3- हे0कानि0 चमन
4- हे0कानि0 मनमोहन भण्डारी
5- कानि0 राहुल नेगी
6- कानि0 महिपाल सिह
7- कानि0 अजय काला






