Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » देश » उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट,मसूरी,धनौल्टी और चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट,मसूरी,धनौल्टी और चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से सूखे के बाद आखिरकार मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जिससे प्रदेशभर में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। आपको बता दें कि पहाड़ों की रानी मसूरी के प्रसिद्ध ‘लाल टिब्बा’ क्षेत्र में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। काफी समय से बर्फ का इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। बात करें धनौल्टी कि तो यहाँ बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे न केवल स्थानीय लोग खुश हैं, बल्कि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी नई उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि सर्दी के इस मौसम अब तक पहाड़ी क्षेत्रों में सीजन की बर्फबारी अभी तक देखने को नहीं मिली थी। क्षेत्र के लोगों में बर्फबारी होने से चेहरे खिल उठे है। बताते चले कि चकराता क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों जैसे लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन,मशक, कोटी कंसर और मुंडोई में भी साल की पहली बर्फबारी हुई है। इन इलाकों में पहाड़ियां पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। निचले इलाकों में जहां हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, वहीं केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री जैसे धार्मिक स्थलों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की फुहारें गिर रही हैं। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर का असर बढ़ने के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

देहरादून और आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश जारी है,तथा मसूरी (लाल टिब्बा) और धनौल्टी में सीजन का पहला हिमपात शुरू हो चुका है। बारिश ठंड बढ़ने से प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

Leave a Comment