Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » उत्तराखंड » हरिद्वार: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कनखल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो को मारी गोली

हरिद्वार: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कनखल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो को मारी गोली

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in

हरिद्वार। धर्मनगरी के थाना कनखल क्षेत्र के ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों को लहूलुहान कर दिया। इस हमले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और उनके साथी कृष्ण बाल उर्फ नानू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजलहेड़ी में अज्ञात बदमाशो के द्वारा दहशत फैलाते हुए फायरिंग कर तीन लोगों को घायल का दिया। बदमाश हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। बदमाशों ने अमित चौहान और कृष्ण पाल को निशाना बनाते हुए अचानक फायरिंग शुरू की थी। इस दौरान गोली लगने से दोनों वहीं गिर पड़े और बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। अचानक हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,ओर गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की दहशत से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें सघन चिकित्सा निगरानी (ICU) में रखा गया है। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु कई टीमो का गठन किया गया है। जनपद पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चला रही है,तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है,ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।

“मामले में पुलिस का कहना है कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।”

इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

Leave a Comment