Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » देश » मंगलौर: नशे में धुत ई-रिक्शा चालक का ‘तांडव’, चार लोगों को रौंदा; इलाके में मचा हड़कंप

मंगलौर: नशे में धुत ई-रिक्शा चालक का ‘तांडव’, चार लोगों को रौंदा; इलाके में मचा हड़कंप

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। मंगलौर के मोहल्ला किला क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। चालक ने लापरवाही से रिक्शा चलाते हुए दो बाइक और दो स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तेज रफ्तार और नशे का मिश्रण ने बाइक सवार राहगीरों में देहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक पूरी तरह नशे की हालत में था और रिक्शे पर से अपना नियंत्रण खो चुका था। मोहल्ला किला की तंग गलियों और बाजार वाले रास्ते पर वह रिक्शे को लहराते हुए चला रहा था। इसी दौरान उसने सामने से आ रहे वाहन सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

घायल: कुल 4 लोग (2 स्कूटी सवार और 2 बाइक सवार)।

स्थान: मोहल्ला किला, मंगलौर।

इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। घायलों को तुरंत पास के क्लीनिक पर ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ी चालकों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगो ने ऐसे ई रिक्शा चालकों पर नकेल कसने की अपील की है

री में है।

Leave a Comment