Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेड़ाजट गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेड़ाजट गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

हरिद्वार/मंगलौर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देशों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम खेड़ाजट में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।

 

बीती 3 फरवरी की शाम को मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेड़ाजट में फायरिंग हो रही है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे थे। जांच में सामने आया कि आर्यन उर्फ सावन और अमन उर्फ राजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिव चौधरी और उनकी माता पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोहम्मदपुर नहर पटरी मार्ग से कहीं जा रहे है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में दोनों की घेराबंदी करते हुए बुधवार को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर नहर पटरी मार्ग से आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

आर्यन उर्फ सावन पुत्र संजय (निवासी: खेड़ाजट, मंगलौर)

अमन उर्फ राजा पुत्र अश्वनी उर्फ बिट्टू (निवासी: खेड़ाजट, मंगलौर)

(बरामदगी)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घातक हथियार बरामद किए हैं:

02 अवैध तमंचे

03 जिंदा कारतूस

पुलिस टीम की सराहना

सफल कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, राकेश डुमरी और कांस्टेबल विकास, सुधीर, पंकज व रविंद्र शामिल रहे।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में शांति भंग करने वाले और हथियार लहराने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment