Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » हरिद्वार: महाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; बिना लाइसेंस चल रही पनीर फैक्ट्री सील।

हरिद्वार: महाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; बिना लाइसेंस चल रही पनीर फैक्ट्री सील।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देशों पर जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ दिया गया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात इब्राहिमपुर में छापेमारी कर एक अवैध पनीर फैक्ट्री को बंद कराया और विभिन्न क्षेत्रों में 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

देर रात इब्राहिमपुर में छापा: अवैध पनीर फैक्ट्री बंद

उपायुक्त (गढ़वाल) आर.एस. रावत और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने इब्राहिमपुर स्थित ‘पुंडीर फैक्ट्री’ (पनीर एवं दही निर्माण इकाई) पर अचानक छापा मारा।

कार्रवाई: जांच के दौरान फैक्ट्री बिना फूड लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित पाई गई।

नतीजा: अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण इकाई को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है।

सैंपलिंग: मौके से पनीर और दही के दो नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। इस दौरान पथरी थाने की पुलिस टीम भी मौजूद रही।

कांवड़ पटरी मार्ग पर सख्त हिदायत

महाशिवरात्रि और कांवड़ मेले को देखते हुए टीम ने चंडी पुल से चिड़ियापुर तक पटरी मार्ग पर स्थित अस्थाई स्टॉलों और भंडारों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि:

कूड़े का उचित निस्तारण किया जाए।

रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा हो।

सभी स्टॉल संचालक अपना खाद्य रजिस्ट्रेशन तुरंत बनवाएं।

कोल्ड ड्रिंक गोदामों पर शिकंजा और एक्सपायरी माल नष्ट

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और पवन कुमार की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया और पंत द्वीप पार्किंग क्षेत्र में भी दबिश दी:

कोल्ड ड्रिंक सैंपलिंग: इंडस्ट्रियल एरिया में कोल्ड ड्रिंक के दो गोदामों से ‘माजा’ और ‘फेंटा’ के सैंपल लिए गए। अनियमितताएं मिलने पर मालिकों को नोटिस जारी किया गया।

एक्सपायरी डेट: पंत द्वीप पार्किंग में 12 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जहाँ एक रेस्टोरेंट में 6 एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।

बिना लाइसेंस दुकान: बिना लाइसेंस संचालित हो रहे तीन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

“त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।”

— महिमानंद जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हरिद्वार

Leave a Comment