Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से कुकर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से कुकर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। पुलिस ने यौन अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपित मुन्तियाज के द्वारा पीड़ित नाबालिग पुत्र के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए हैं। जिसको लेकर पीड़ित के पिता द्वारा मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर प्रस्तुत की गई थी। गंभीर शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित कई सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर को आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना और सक्रियता के चलते, पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी मुनत्याज को धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि पुलिस के द्वारा आरोपी मुंतियाज को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: मुनत्याज उर्फ बिल्डर पुत्र नूर हसन

निवासी: पीरपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

उप निरीक्षक वाजिदर नेगी

कांस्टेबल विनोद बर्थवाल

होमगार्ड 2525 मैनपाल

 

Leave a Comment