Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर: गंगनहर किनारे बाग में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

मंगलौर: गंगनहर किनारे बाग में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

हरिद्वार/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंगनहर के किनारे स्थित एक बाग में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को तलाशी के दौरान शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह मोटरसाइकिल मृतक की हो सकती है। पुलिस अब इस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए मृतक की शिनाख्त करने और उसके परिजनों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास के गाँवों में भी मृतक की तस्वीर दिखाकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

शव की स्थिति और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, लेकिन फिलहाल सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच की जा रही है

“शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से मिली मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान कराई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।”

— अभिनय चौधरी (सीओ

, मंगलौर)

Leave a Comment