Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्लास्टिक गोदाम से मोटर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्लास्टिक गोदाम से मोटर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/न्यूज1उत्तराखंड

मंगलौर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्लास्टिक गोदाम में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अकबरपुर ढाढेकी निवासी आजाद ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके प्लास्टिक के गोदाम से अज्ञात चोरों ने पानी की मोटर और अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी के घर पकड़ के प्रयास तेज कर दिये थे।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई पानी की मोटर भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय चोरों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलौर पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है।

Leave a Comment