Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » सावधान! मंगलौर में त्योहारों पर माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं; कोतवाली पुलिस और गणमान्य नागरिकों ने बनाई सुरक्षा की रणनीति।

सावधान! मंगलौर में त्योहारों पर माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं; कोतवाली पुलिस और गणमान्य नागरिकों ने बनाई सुरक्षा की रणनीति।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार। आगामी होली के त्यौहार और पवित्र रमजान माह के मद्देनजर क्षेत्र में आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज मंगलौर कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक (गोष्ठी) का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी मंगलौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस प्रशासन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा की।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी मंगलौर ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए त्यौहारों को हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहार खुशियों का प्रतीक हैं और इसमें किसी भी प्रकार का खलल स्वीकार्य नहीं होगा।

क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने दिया सहयोग का आश्वासन

गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर सहित पुलिस के तमाम उप निरीक्षक मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष और क्षेत्र के कई अन्य संभ्रांत व्यक्तियों ने शिरकत की। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख भी अख्तियार किया है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि

त्यौहारों के दौरान हुड़दंग करने वालों और अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यदि किसी ने भी आपसी सौहार्द बिगाड़ने या कानून को हाथ में लेने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान पुलिस बल ने ग्रामीणों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।

Leave a Comment