Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » हरिद्वार पुलिस कप्तान के कड़े तेवर: एसएसपी के निर्देश पर मंगलौर पुलिस का बड़ा धमाका, अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 शातिर दबोचे, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

हरिद्वार पुलिस कप्तान के कड़े तेवर: एसएसपी के निर्देश पर मंगलौर पुलिस का बड़ा धमाका, अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 शातिर दबोचे, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर!  मंगलौर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपितों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है!

 

ग़ौरतलब हैं कि पिछले कुछ समय से ग्रामीण और देहात क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं। शातिर अपराधी अलग-अलग जगहों को निशाना बना रहे थे, जिससे वे पुलिस की पकड़ से दूर थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

​हाल ही में कस्बा लंढौरा से चोरी हुई एक बाइक के संबंध में कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। गुरुवार  को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये शातिर चोर विभिन्न शहरों से बाइक चोरी करने के बाद उन्हें अपने घरों में छुपा देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है! उन्होंने बताया कि आरोपित विक्रांत उर्फ भोलू पुत्र हरिराम निवासी: डबल फाटक मोहनपुरा, मोहम्मदपुर रुड़की, हरिद्वार,,वसीम पुत्र खलील निवासी डबल फाटक मोहनपुरा, मोहम्मदपुर रुड़की,बड़े शातिर तरीके से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे! पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मंगलौर के अलावा देहरादून और रुड़की क्षेत्र से भी वाहन चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने इनके पास से कुल 4 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद कि हैं! बरामद की गई चौथी बिना नंबर की मोटरसाइकिल के मालिक और क्षेत्र के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास (क्रिमिनल रिकॉर्ड) को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कानूनी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

सफलता पाने वाली पुलिस टीम:

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, उपनिरीक्षक (उ.नि.) अशोक सिरसवाल, उ.नि. बलवन्त सिंह, अतिरिक्त उपनिरीक्षक (अ.उ.नि.) इतेन्द्र डबराल, हेड कांस्टेबल शूरबीर, कांस्टेबल मनीष (458) और हेड होमगार्ड शौरभ शामिल रहे।

 

Leave a Comment