Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » ​रुड़की: देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, साथी फरार ​अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड का आरोपी घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती; अवैध असलहा और पीड़ित का मोबाइल बरामद

​रुड़की: देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, साथी फरार ​अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड का आरोपी घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती; अवैध असलहा और पीड़ित का मोबाइल बरामद

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

रुड़की/मंगलौर! हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश की पहचान लुकमान (निवासी गोकुलवाला, बुग्गावाला) के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और हाल ही में हुए अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। 

जानकारी के अनुसार, बुग्गावाला पुलिस यूपी बॉर्डर क्षेत्र में जोनल चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान बंजारावाला गांव की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी त्वरित मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। आत्मरक्षार्थ की गई इस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी भाग निकला।

​बरामदगी और शिनाख्त

तलाशी के दौरान घायल बदमाश लुकमान के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और बीती 9 जून को अमानतगढ़ स्थित फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से संबंधित पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान गुलजार (निवासी खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर) के रूप में हुई है। 

​मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरार आरोपी गुलजार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर लगातार सघन कांबिंग अभियान चला रही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह का कहना है कि मुठभेड़ के तार अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़े हैं। फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद इस पूरे मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

​रिपोर्ट: शमसुल कुरेशी, रुड़की।

Leave a Comment