Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » ​मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

​मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार। उत्तराखण्ड सरकार के नशा मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

गौरतलब हैं कि मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी हैं! पुलिस ने एक शातिर किस्म के नशा तस्कर को गिरफतार किया है! आरोपी से पुलिस ने लाखों रुपये की प्रतिबंधित नशा सामग्री बरामद की है! कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम भगवानपुर चंदनपुर निवासी तनवीर पुत्र इब्राहिम को हिरासत में लेकर लिया था। इस दोरान पुलिस टीम द्वारा उसकी जामा तलाशी ली गई, तो उसके पास से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया कि जनपद को नशामुक्त बनाने और नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए गठित पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और नशा तस्करों पर पैनी नजर रख रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस को यह कामयाबी मिली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे के काले कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:

​उपनिरीक्षक: रविन्द्र जोशी

​हेड कांस्टेबल: शूरबीर सिंह

​कांस्टेबल: मनीष

 

Leave a Comment